बड़ी खबर
World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड?

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra News :- बीईओ घोरावल का औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल, एमडीएम वितरण में सख्ती

Sonbhadra News :- बीईओ घोरावल का औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल, एमडीएम वितरण में सख्ती

Sonbhadra News:- घोरावल विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और मध्याह्न भोजन योजना की वास्तविकता को परखने के उद्देश्य से बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अरविंद कुमार सिंह पटेल ने कई विद्यालयों का ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय औराही, प्राथमिक विद्यालय चोरट, औराही, महुआव गोसाई, महुआव पाण्डेय, डोमहर, कंपोजिट विद्यालय खजुरौल और प्राथमिक विद्यालय मोराही का दौरा किया। निरीक्षण के क्रम में श्री पटेल ने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तकों से सीधा पठन करवाया, इबारती प्रश्न पूछे और कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों का मौखिक एवं लिखित मूल्यांकन किया।

✅ मुख्य बिंदु:

विद्यालयों में साफ-सफाई, शौचालय की स्थिति, और विद्यालय परिसर के वातावरण का विशेष निरीक्षण किया गया।

एमडीएम (मिड डे मील) के वितरण की व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया कि मेनू के अनुसार ही बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाए।

कुछ विद्यालयों में हरे-भरे पेड़-पौधों और साफ-सुथरे परिसर को देखकर बीईओ प्रसन्न दिखे और इसे अन्य विद्यालयों के लिए उदाहरण बताया।

Varanasi News :- अवैध मजार पर चला बुलडोजर, वाराणसी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – संगठन के अल्टीमेटम का दिखा असर

बीईओ श्री पटेल ने कहा कि, “सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और योजनाओं का ईमानदारी से क्रियान्वयन ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे।”

📌 स्थानीय प्रतिक्रिया:

इस निरीक्षण से शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति रही, लेकिन ईमानदारी से काम कर रहे शिक्षकों को बीईओ द्वारा प्रोत्साहित भी किया गया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग