Sonbhadra news :- [ब्यूरो चीफ रामेश्वर सोनी] जनपद सोनभद्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को घोरावल के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार पटेल ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
Mirzapur news:- अहरौरा बांध गेट के निर्माण कार्य में गड़बड़ी, भारतीय किसान यूनियन की सख्त आपत्ति
कार्यभार संभालने के उपरांत श्री पटेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि शैक्षणिक कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत होने वाले असेसमेंट, ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान, नवीन नामांकन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर लेते हुए समय से पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा, ताकि पात्र छात्रों को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके।
वहीं, घोरावल के निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह के योगदान को भावभीन विदाई समारोह के दौरान सराहा गया। श्री सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान संकुल शिक्षकों, शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए ब्लॉक की शैक्षणिक गतिविधियों को एक नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में कई शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल की गईं, जिनमें परीक्षा परिणामों में सुधार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और डिजिटल शिक्षा को विद्यालय स्तर तक पहुंचाना प्रमुख हैं।
खंड शिक्षा कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, वहीं अशोक कुमार सिंह को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सभी ने उन्हें बुके भेंट कर और नम आँखों से विदाई दी। इस अवसर पर जिले के प्रमुख शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षा से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, यूटा के जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष वकील अहमद खान, ब्लॉक अध्यक्ष अंजू श्रीवास्तव, जिला महामंत्री इंदु सिंह, मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव सहित अटेवा और यूटा के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/operation-sindoor-would-have-been-good-that-i-would-also-be-killed-in-this-attack-operation-sindoor-अच्छा-होता-क/
इस अवसर पर सभी ने नवागत बीईओ को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि घोरावल क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में वे सफल रहेंगे।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







