Saharsa News :- बिहार के सहरसा जिले में एक 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी वार्ड संख्या-17 की है, जहां बीए पार्ट-1 की छात्रा पूजा कुमारी अपने घर में मृत पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
परिजन स्टेशन गए थे, घर में अकेली थी पूजा
जानकारी के अनुसार, घटना के समय पूजा कुमारी घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्य से सहरसा रेलवे स्टेशन गए हुए थे। वापस लौटने पर परिजनों ने पूजा को संदिग्ध अवस्था में पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतका पूजा कुमारी सिंचाई विभाग के कर्मचारी रतन मुखिया की पुत्री थी और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
August Rules 2026 :- 1 अगस्त से बदल गए कई नियम: सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, तत्काल टिकट और CKYC सिस्टम में भी बड़े बदलाव
प्रेम प्रसंग की भी हो रही चर्चा
स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती का किसी युवक से प्रेम संबंध होने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस का बयान
टीओपी-1 प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Monsoon Session :- लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 पारित, देर से रजिस्ट्रेशन के नियम हुए सख्त
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






