बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra murder:- सोनभद्र में युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sonbhadra murder:- सोनभद्र में युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sonbhadra murder :- सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरकना गांव के कुड़वा नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान गांव के ही चंद्रभान उपाध्याय (45 वर्ष) के रूप में की गई है।

🔎 मामले की जानकारी:

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण कुड़वा नाले के पास से गुजर रहे थे, तो पुलिया में फंसे हुए एक शव को देखकर सन्न रह गए। शव की पहचान भरकना गांव निवासी चंद्रभान उपाध्याय के रूप में हुई, जो 5 अगस्त की शाम गाय चराने गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शव मिलने की सूचना मिलते ही शिवद्वार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Uttar Pradesh News :- काशी में श्रावण मास में शासनादेश की खुली उड़ाई धज्जियां, शिवपुर में खुलेआम मछली की बिक्री

🩸 संदेहास्पद परिस्थितियाँ:

मृतक के चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

शव जिस स्थान पर मिला, वहां के पास गांव के ही एक व्यक्ति को 5 अगस्त की शाम संदिग्ध स्थिति में देखा गया था।

परिजनों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति के कपड़े कीचड़ से सने हुए थे और उसका चंद्रभान से जमीनी विवाद भी चल रहा था।

👮‍♂️ पुलिस का बयान:

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि

> “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है, जिसकी हर पहलु से जांच की जा रही है।”

😢 परिवार में मचा कोहराम:

चंद्रभान उपाध्याय के परिवार में एक पुत्र (19 वर्ष, अविवाहित) और चार बेटियाँ हैं, जिनमें से दो का विवाह हो चुका है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Sonbhadra News :- बीईओ घोरावल का औचक निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल, एमडीएम वितरण में सख्ती

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग