बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » लाइफस्टाइल » Skin care related news : मात्र कुछ घरेलू चीजों का प्रयोग करने से ही दूर करें त्वचा का रूखापन………

Skin care related news : मात्र कुछ घरेलू चीजों का प्रयोग करने से ही दूर करें त्वचा का रूखापन………

Skin care related news : जैसे-जैसे सर्दियां पास आती हैं वैसे-वैसे हमारी स्किन में ड्राइनेस सबसे ऊपर आने लगती है। त्वचा सर्दियों में गर्म पानी और सूखी हवा के कारण ड्राई हो जाती है। ऐसे में चेहरा सफेद नजर आने लगता है और हल्का सा नाखून लगने पर ही लंबी सफेद धारी त्वचा पर दिखने लगती है। अगर आपकी स्किन भी जरूरत से ज्यादा ड्राई (Dry Skin) है, या फिर सर्दियों में सफेद दिखने लगती है तो यहां जानिए नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं जिससे त्वचा में नमी नजर आती है और निखार बरकरार रहता है। ये घर की ही कुछ चीजें हैं जिनके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें :- Prague vishwavidyalaya firing : प्राग विश्वविद्यालय में चली गोलियां, हुई 10 लोगों की मौत…… 

नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये चीजें 

एलोवेरा का करें प्रयोग

नहाने के बाद चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाया जा सकता है. एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और इसके कूलिंग गुण स्किन को राहत देते हैं। एलोवेरा के प्रयोग से सूखापन दूर हो जाता है। एलोवेरा जैल को चेहरे पर लगाने से ना सिर्फ स्किन का रूखापन दूर होगा बल्कि चेहरा मुलायम भी नजर आएगा

ऑलिव ऑयल  

चेहरे का रूखापन दूर करने के लिए ऑलिव ऑयल (Olive Oil) लगाया जा सकता है। ऑलिव ऑयल स्किन को मॉइश्चराइज करता है और इससे स्किन की इरिटेशन कम होती है। ओलिव ऑयल का प्रयोग करके भी चेहरे के रूखेपन का समाधान किया जा सकता है।

दूध

चेहरा पर कच्चा दूध मलने पर भी स्किन का रूखापन कम हो सकता है। कच्चे दूध को चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद पानी से धो लें। इसके बाद कोई भी क्रीम लगाने पर चेहरे पर चमक नजर आएगी और स्किन रूखी-सूखी नहीं दिखेगी।

नारियल का तेल करें प्रयोग

फैटी एसिड्स से भरपूर नारियल का तेल (Coconut Oil) स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। त्वचा पर निखार और चमक दोनों ही नजर आते हैं और स्किन फटती नहीं है। जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन के लिए नारियल से बेहतर कुछ नहीं है।

बादाम का तेल करें प्रयोग 

विटामिन ई से भरपूर बादाम का तेल त्वचा को अंदरूनी रूप से निखारता है। बादाम के तेल की कुछ बूंदे चेहरे पर लगाने से रूखी-सूखी और फटी त्वचा (Cracked Skin) की दिक्कत दूर होती है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथTwitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम और ताजा खबरों पर अपडेट पाने के लिए बने रहिए हमारे साथ

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग