बड़ी खबर
Varanasi news :- 12 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन, संगोष्ठी में याद किए गए राजनारायण के संघर्ष Maggi controversy :- मैगी के पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI के एक्शन से नेस्ले इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग

Home » बिहार » शिवहर » शिवहर जनता दरबार 2025 :- पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में 20 मामलों की सुनवाई, फरियादियों को मिला न्याय का आश्वासन

शिवहर जनता दरबार 2025 :- पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में 20 मामलों की सुनवाई, फरियादियों को मिला न्याय का आश्वासन

शिवहर जनता दरबार 2025 :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सुबह से ही फरियादियों की लंबी कतार एसपी कार्यालय में देखने को मिली।

इस दौरान कुल 20 मामलों की सुनवाई की गई। आवेदकों ने विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। इनमें अधिकतर मामले जमीनी विवाद, थाना में दर्ज कांडों में आरोपी की गिरफ्तारी, प्राथमिकी दर्ज करने, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य शिकायतों से जुड़े थे।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना अध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखकर न्याय की उम्मीद जताई। एसपी ने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता दरबार की यह पहल आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

iphone 7 launched :– iPhone 17 लॉन्च पर मची दीवानगी, दिल्ली-मुंबई के एप्पल स्टोर पर लगी लंबी कतारें

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग