SHEOHAR News :- जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के डेरा टोला गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घरेलू कलह और पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डेरा टोला निवासी किशुन सहनी के 25 वर्षीय पुत्र धीरज सहनी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धीरज सहनी बीते कुछ समय से अपनी पत्नी निशा कुमारी और साली साजन देवी के साथ चल रहे विवादों को लेकर मानसिक रूप से काफी परेशान था। पारिवारिक तनाव और लगातार हो रहे कलह के चलते उसने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह है।
इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







