Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- नगर परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित

Sheohar News :- नगर परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पारित

Sheohar News  :- नगर परिषद शिवहर की साधारण बैठक सभापति राजन नंदन सिंह की अध्यक्षता में सभापति कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में “आपका शहर, आपकी बात” अभियान के तहत मिले जन सुझावों एवं आवश्यकताओं के आधार पर चयनित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर अनुमोदित किया गया।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल सर्जन, सदर अस्पताल शिवहर को कोविड जांच किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आवश्यक दवाओं के भंडारण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

नगर परिषद क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में कोरोना से बचाव हेतु सुरक्षा उपायों की एडवाइजरी जारी करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही, नल-जल योजना के संवेदकों को टूटे-फूटे नल और पाइपलाइनों की शीघ्र मरम्मत करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान मोहल्ला सभा के तहत यह मांग भी उठाई गई कि शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित पोस्टमार्टम हाउस को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इस पर विचार करते हुए संबंधित विभाग से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया।

Sheohar News

इसके अतिरिक्त सदन में स्पेशल स्वच्छता पखवाड़ा चलाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ।
स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज योजना के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने और इसमें बाधक बन रहे विद्युत पोल एवं ट्रांसफॉर्मरों को हटाने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया है।

Sheohar News :- भाजपा में राजपूतों की अनदेखी पर भड़के आशुतोष शंकर सिंह, कहा– राजपूत समाज आहत है, सम्मान न मिला तो बदल सकता है रुख

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग