Home » बिहार » शिवहर » Sheohar news :- सामाजिक न्याय परिचर्चा से राजद की हुई चुनावी शंखनाद

Sheohar news :- सामाजिक न्याय परिचर्चा से राजद की हुई चुनावी शंखनाद

Sheohar news :- [रिपोर्टर त्रिपुरारी कुमार] शिवहर-बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी कड़ी में राजद ने सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के माध्यम से चुनावी शंखनाद का बिगुल फूंकने की योजना बनाई है।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम लखन राम रमण, पूर्व विधायक मोहम्मद शमीम सहित महिला प्रकोष्ठ के महासचिव अर्चना सिंह का स्वागत किया गया।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम लखन राम रमन ने कहा कि वर्ष 2025 से 28 सदस्यता अभियान में सभी वर्गों के लोग उत्साह से राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।बिहार के आम आदमी का राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की प्रति आस्था बढ़ा है क्योंकि महागठबंधन के 17 महीने के सेवाकाल में जो काम किए हैं वह 20 साल में नहीं हुआ है।

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिले समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग राजद की ओर उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे हैं। श्री झा ने कहा कि हमारे पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तो 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे।

श्री झा ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनते ही हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मात्र 17 महीने में 5 लाख युवाओं को नौकरी दिया है ।4.50 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाया और विभिन्न विभागों में साढे तीन लाख सरकारी नौकरी प्रक्रिया में लाए थे, इतना ही नहीं विकास मित्र, टोला सेवक का मानदेय बढ़ाकर दुगना से भी अधिक कर दिया साथ ही साथ आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका का मानदेय को भी बढ़ाने का काम किया है।राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने भी शिरकत किया। तथा कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन संबोधित किया।इसके अलावा जिला से लेकर बूथ स्तर तक के सभी प्रकोष्ट के पार्टी पदाधिकारी एवं कमिटी सदस्य उपस्थित रहें।उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर जनसंपर्क और कार्यकर्ता संवाद से लोगों को जोड़ने का काम भी जारी है। उनका दावा है कि इस बार राजद क्षेत्र में मजबूत वापसी करेगा और जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा।

Sonbhadra news :- TSCT सोनभद्र द्वारा स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार चौधरी के निवास पर किया गया स्थलीय निरीक्षण

उन्होंने भाजपा नीतीश के 20 साल के कार्यकाल में महंगाई से त्रस्त बिहारवासी राशन के लिए भी तरस गए हैं और बिहार के लोगों को तेजस्वी से ही उम्मीद है कि तेजस्वी यादव ही आएंगे तो बिहारवासी को महंगाई के जाल से निकलेंगे बिहार के सभी लोगों के हित में तेजस्वी यादव काम कर रहे थे, और है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश कुमार बैठा ने किया जबकि संचालन परवेज आलम ने की। मौके पर राजन जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान नौशाद आलम सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग