Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- चमनपुर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्य*

Sheohar News :- चमनपुर पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्य*

Sheohar News :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चमनपुर पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा के तहत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

पिआरएस हरिकिशोर सिंह व  चमनपुर मुखिया मुकेश कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार सिंह ने कहा इसका उद्देश्य पर्यावरणीय जीवनशैली को बढ़ावा देना हैं हम सभी को अपने घरों पर एक पेड़ लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण एवं शुद्ध हवा मिले और आम जनमानस से अनुरोध करता हूं कि पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को अपनाएं और अधिक से अधिक छायादार व फलदार पौधों का रोपण, सिंचन और संरक्षण करें।

अपने घरों खेत खलियान खाली पड़ी ज़मीन पर पौधे लगाने की अपील की है कहा कि आप सभी जहां भी है एक-एक पौधे लगाए और पर्यावरण को खुशहाल बनाएं आए दिन लोगों को अच्छी पर्यावरण की हवा नहीं मिलने से कई तरह की बीमारियां हो रही है आप पेड़ लगाए और शुद्ध हवा पाये। जहां प्रकृति हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हो इसलिए एक पेड़ मां के आप सभी एक-एक पेड़ लगाए।

मौके पर मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी शिवहर प्रखण्ड जितेन्द्र कुमार, राम निवास चौधरी जूनियर इंजीनियर मनरेगा शिवहर, कमलेश कुमार बि.एफ.टि. मनरेगा शिवहर, अभिनंदन कुमार बि.एफ.टी. मनरेगा शिवहर सहित कई ग्रामीण रहें मौजूद।

Sheohar News :- हिरम्मा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Sheohar News :- शिवहर में इलाज के दौरान बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग