Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- तूफान का तांडव, शिवहर में तबाही का मंजर, तरियानी सबसे ज्यादा प्रभावित

Sheohar News :- तूफान का तांडव, शिवहर में तबाही का मंजर, तरियानी सबसे ज्यादा प्रभावित

Sheohar News :- सोमवार को आए भीषण आंधी-तूफान और तेज बारिश ने पूरे जिले में भारी तबाही मचा दी। खासकर तरियानी प्रखंड क्षेत्र में हालात बेहद खराब हो गए, जहां तेज हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।

तेज रफ्तार हवाओं के चलते कई गांवों में दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़ गए। कई घरों के छप्पर और एस्बेस्टस उड़ गए, जिससे लोगों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ा। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए और तार टूट गए, जिसके कारण पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

वहीं, जिला मुख्यालय स्थित थाना रोड पर जलभराव की गंभीर स्थिति देखने को मिली। भारी बारिश के कारण सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे आम लोगों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घुटनों तक भरे पानी ने आवागमन को भी प्रभावित कर दिया है।

स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं। हालांकि, बिजली आपूर्ति बहाल होने में कितना समय लगेगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

आरबीआई में बड़ा बदलाव: रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, तीन साल के लिए संभाली जिम्मेदारी

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग