Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- जय स्वर्वेद कथा श्रवण से मिटती है अंतर्मन की व्यथा – विज्ञान देव जी महाराज का शिवहर में भव्य प्रवचन

Sheohar News :- जय स्वर्वेद कथा श्रवण से मिटती है अंतर्मन की व्यथा – विज्ञान देव जी महाराज का शिवहर में भव्य प्रवचन

Sheohar News :-  प्रसाद उत्सव पैलेस में विहंगम योग संत समाज के 102वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। तीन वर्षों से लगातार शिवहर पधार रहे श्री विज्ञान देव जी महाराज ने अपने दिव्य प्रवचन में कहा कि –

👉 “जिंदगी जीने में ही जिंदगी बीत जाती है, परंतु जीवन की वास्तविक सार्थकता सेवा में ही है। जय स्वर्वेद कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के अंतर्मन की व्यथा मिट जाती है। अशांति और वैमनस्य से पीड़ित इस संसार में शांति एवं सौहार्द की स्थापना का सर्वोत्तम साधन स्वर्वेद है।”

महाराज ने बताया कि स्वर्वेद महाग्रंथ ब्रह्मविद्या का तत्वज्ञान और अनुभवात्मक साधना का संपूर्ण बोध कराता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संगीतमय वातावरण में विहंगम योग की ध्यान साधना से दिव्य आध्यात्मिक अनुभव भी कराया।

राष्ट्रीय स्तर पर संदेश यात्रा की घोषणा

अपने प्रवचन में विज्ञान देव जी महाराज ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा सफलतापूर्वक जारी है। इसी कड़ी में 25 एवं 26 नवंबर 2025 को समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव का आयोजन सर्ववेद महामंदिर धाम, उमरा, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में भव्यता एवं विविधता के साथ किया जाएगा।

विशेष अतिथि एवं श्रद्धालु

इस अवसर पर विहंगम योग समाज शिवहर के परामर्शक योगेंद्र प्रसाद, जिला संयोजक अधिवक्ता शैलेश नंदन सिंह, सचिव राजेश कुमार राजू, उप सचिव विनोद कुमार, ए.आर.पी. अंजनी कुमार सिंह, संजय तिवारी, रविंद्र तिवारी, राजकुमार सिंह, राकेश गुप्ता (भोला जी), शत्रुघ्न पाठक, लक्ष्मण साह, केदार चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व शाहपुर विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, जिला महामंत्री विनय कुमार सिंह, नगर पंचायत सभापति राजनंदन सिंह, संजीव कुमार सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता संतोष कुमार एवं भारत बसंत दुबे सहित अनेक सामाजिक-राजनीतिक गणमान्य उपस्थित रहे।

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संत प्रवर का स्वागत कर उनके प्रवचन का लाभ उठाया।

Mirzapur News :- मीरजापुर में सपा की जन जागरण साइकिल यात्रा, गूंजे सरकार विरोधी नारे

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग