Home » बिहार » शिवहर » SHEOHAR News :- उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्वप्निल बेवरेज कंपनी किया फीता काटकर शुभारंभ*

SHEOHAR News :- उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने स्वप्निल बेवरेज कंपनी किया फीता काटकर शुभारंभ*

SHEOHAR News : जिले रामवतार रामदेव महाविद्यालय के नजदीक स्वप्निल बेवरेज मिनरल वाटर ट्रीटमेंट इंडस्ट्रीज (वाटर पैकेज प्लांट) का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि शिवहर में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना को लेकर बिहार सरकार काम कर रही है।

कंपनी के डायरेक्टर रूपा झा एवं उनके पति डॉ मुकेश झा के द्वारा तकरीबन 2.15 करोड रुपए की लागत से स्वप्निल बेवरेज इंडस्ट्रीज का शुभारंभ शिवहर की बेरोजगारी की दूर करने में अहम भूमिका निभाएगा। उद्योग मंत्री के आगमन पर कंपनी के डायरेक्टर रूपा झा के द्वारा उन्हें स्वागत किया गया।
उद्योग मंत्री ने कहा है कि शिवहर जिला में भी लघु उद्योग एवं सूक्ष्म उद्योग के जरिए शिवहर जिले के 1200 उद्यमियों को सरकार द्वारा लाभान्वित किया गया है। नए निवेशकों के लिए बिहार सरकार अच्छा से अच्छा मौका दे रही है। बिहार में 8000 करोड रुपए का निवेश हुआ है जो बिहार की क्षमता को दिखा रहा है।

उद्योग मंत्री ने कहा है कि बिहार में स्थानीय स्तर पर कौशल स्तर पर स्वरोजगार सभी को मिले इस दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पल पर कार्य किया जा रहा है। शिवहर जिले में नए निवेशकों के लिए औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार एक बेहतरीन पहल है।

उद्योग मंत्री ने स्वप्निल बेवरेज इंडस्ट्रीज के अंदर निरीक्षण करते हुए कहा है कि आसपास के लोगों को बेरोजगारी दूर होगी। यह डॉ मुकेश झा एवं रूपा झा के द्वारा बेहतरीन कदम है।

वहीं शिवहर नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह ने भी कहा जिला का पहला उद्योग जो बड़े पैमाने पर है उसकी सराहना की है तथा हर संभव सहयोग करने की बात कही है। एवं कहा रोजगार एवं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बढ़िया पहल है साथ ही कहा मिनरल वाटर हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी एवं डिहाइड्रेशन को दूर करता है साथ ही विभिन्न प्रकार के सुक्ष्म वायरस से भी बचाता है।

इंदौर हनीमून मर्डर केस: नई दुल्हन सोनम ने पति की कराई हत्या, मेघालय में शव मिलने से सनसनी

साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह ने कहा शिवहर जिला का पहला बड़ा उधोग है जहां सैकड़ों लोगों को अपने ही घर में रोजगार मिला है

वहीं डायरेक्टर रूपा झा ने बताया है कि स्वप्निल बेवरेज वाटर प्लांट मार्केट में पानी की पैकेज भेजने से पहले विभिन्न प्रकार की आवश्यक जांच करती है जिससे लोगों को स्वास्थ्य में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो यहां वाटर ट्रीटमेंट में विभिन्न प्रकार के आरओ मशीन से से होकर गुजरती है उसके बाद मिनरल का मिश्रण होता है उसके बाद अल्ट्रा वायलेट सिस्टम से होकर ओज़ोनेशन से फिल्टर होता है यहां विभिन्न प्रकार पर्यावरण में पाए जाने वाले कई संक्रामक सूक्ष्मजीव की विनिष्टिकरण किया जाता है उसके बाद क्वालिटी टेस्टिंग फिर लैब टेस्टिंग किया जाता है यहां मिनरल्स की मात्रा एवं संक्रामक सूक्ष्मजीव जैसे शिगेला, एस्चेरिचिया कोली, विब्रियो, साल्मोनेला, कोलीफॉर्म, एस.ऑरियस, फेकल स्ट्रेप्टोकोकी, यीस्ट और मोल्ड, विब्रियो कोलेरा, विब्रियो पैराहेमोलिटिकस और स्यूडोमोनास एरुगिनोसा एवं पिएच टिडिएस की जांच के उपरांत ही मार्केट में भेजा जाता है इसका उद्देश्य है स्वप्निल बेवरेज डिवियो वाटर का ग्राहक सदैव स्वस्थ रहें।

Sheohar news :- कल 9 जून को बिहार सरकार के उधोग मंत्री नीतीश मिश्रा पहुंचेंगे शिवहर 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग