बड़ी खबर
World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड?

Home » राष्ट्रीय » Sharda Sinha passed away:- दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया शारदा सिन्हा का शव, पटना में होगा अंतिम संस्कार

Sharda Sinha passed away:- दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया शारदा सिन्हा का शव, पटना में होगा अंतिम संस्कार

Sharda Sinha passed away: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर को दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। उनका अंतिम संस्कार पटना में होगा। मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा, जो बिहार की सांस्कृतिक धरोहर मानी जाती हैं, का निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है, जहाँ से उन्हें उनके गृह राज्य बिहार ले जाया जाएगा। शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा ,”मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत शारदा सिन्हा की आवाज में रिकॉर्ड किए गए, जो पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

शारदा सिन्हा को मैथिली और भोजपुरी संगीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उन्हें लोक गायिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक सांस्कृतिक राजदूत के रूप में जाना जाता है। गायिकी के अलावा शारदा सिन्हा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में भी सक्रिय रहीं। लगभग पांच दशक लंबे संगीत करियर में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले। बिहार सरकार ने भी इन्हें सम्मानित किया।

Maharashtra BJP :- महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पालन न करना पड़ा भारी, पार्टी से किए गए निष्कासित

उनका अंतिम संस्कार पटना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज़ और गीतों से भोजपुरी, मैथिली और मगही भाषाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया था। उनके गीत, विशेषकर छठ और अन्य पारंपरिक पर्वों पर, आज भी बहुत लोकप्रिय हैं और उन्हें लोकगीतों की रानी के रूप में सम्मानित किया जाता है। उनके निधन से बिहार ही नहीं, पूरे देश में संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग