बड़ी खबर
Saharsa News :- सहरसा में नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चलीं गोलियां; बेटी की बहादुरी से टली बड़ी वारदात Indian Railway News :- ट्रेन से सफर पूरा करने के बाद भी मिल सकता है टिकट का पैसा वापस! जानिए रेलवे का खास नियम Pema khandu:- अरुणाचल CM पेमा खांडू मामले में CBI पहुंची सुप्रीम कोर्ट, राज्य सरकार पर जांच में सहयोग न करने का आरोप DY Patil :- पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद् डॉ. डी. वाई. पाटिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 Pro, iPhone 16 और iPhone 15 पर भारी छूट, खरीदने का शानदार मौका Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट

Home » मनोरंजन » Sara Khan :- 4 साल छोटे पार्टनर से सारा खान ने रचाई शादी—निकाह से फेरे तक दुल्हन के लुक ने जीता फैंस का दिल

Sara Khan :- 4 साल छोटे पार्टनर से सारा खान ने रचाई शादी—निकाह से फेरे तक दुल्हन के लुक ने जीता फैंस का दिल

Sara Khan :- छोटे पर्दे की ‘संस्कारी बहू’ बनकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस सारा खान ने दोबारा शादी कर ली है। उनकी पहली शादी एक साल के अंदर ही टूट गई थी, और अब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है।

टीवी शो ‘बिदाई’ से पहचान बनाने वाली सारा खान ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ जितनी चमकदार रखी, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही। साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ के दौरान उनकी शादी अली मर्चेंट से हुई थी, जो जल्दी ही टूट गई। अब 36 वर्षीय सारा ने चार साल छोटे कृष पाठक संग रजिस्टर्ड मैरिज के बाद धूमधाम से निकाह और हिंदू रीति-रिवाज के साथ फेरों का पालन भी किया।

निकाह में सारा का रॉयल लुक

निकाह के मौके पर सारा ने सफेद और गोल्डन शेड में खूबसूरत आउटफिट पहना। इस पर सिल्वर सिक्विन वर्क और गोल्ड लेस की डिटेलिंग की गई थी, जो उनके पूरे लुक में एलीगेंस जोड़ रहा था।
उनके ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ पहनी गई सिल्वर-पर्ल जूलरी ने सारा को बेहद ग्रेसफुल लुक दिया।

लाल लहंगे में बनीं परी जैसी दुल्हन

हिंदू परंपरा के अनुसार हुई शादी में सारा ने रेड ब्राइडल लहंगा चुना। इस लहंगे पर सुनहरी जरी कढ़ाई और फ्लोरल मोटिफ्स का शानदार काम किया गया था। हर पैनल पर ग्रीन और येलो शेड की झलक इसे और स्टनिंग बना रही थी।
उन्होंने हाफ-स्लीव ब्लाउज और नेट दुपट्टा पहनकर पूरे आयोजन में ट्रेडिशनल-ग्लैम लुक को बखूबी बैलेंस किया। दुपट्टे की हेवी बॉर्डर और बारीक बूटियों ने उनके ब्राइडल लुक में और निखार जोड़ दिया।

Indresh ji  wedding :- 7 फेरे लेकर शिप्रा के हुए कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग