Samsung galaxy z trifold :- ट्रिपल फोल्ड टेक्नोलॉजी में सैमसंग पहला नहीं, पिछले साल हुवावे ने भी लॉन्च किया था ऐसा ही मॉडल
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को अपना पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। यह एक स्पेशल एडिशन मॉडल है, जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इसकी खरीद आम उपभोक्ता के लिए आसान नहीं होगी।
सैमसंग का Galaxy Z TriFold 12 दिसंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसकी कीमत 2,443 डॉलर रखी गई है, जो नए iPhone 17 से दोगुने से भी ज्यादा है।
यह फोन बेहद पतली डिजाइन के साथ आता है और खुलने पर 10 इंच (25.4 सेमी) की बड़ी स्क्रीन बन जाती है, जो कंपनी के अनुसार कंटेंट क्रिएशन और वर्किंग एक्सपीरियंस दोनों को बेहतर बनाती है।

ट्रिपल फोल्ड फीचर दुनिया में पहली बार नहीं
ट्रिपल फोल्डिंग तकनीक में सैमसंग पहला ब्रांड नहीं है। इससे पहले चीन की कंपनी Huawei ने पिछले साल इसी तरह के एक मॉडल के साथ बाजार में कदम रखा था, जिसकी कीमत भी काफी अधिक थी।
स्मार्टफोन मार्केट में हाल के वर्षों में धीमी वृद्धि देखने को मिली है, जिसके चलते ब्रांड अब अपने उत्पादों में अनोखे फीचर्स जोड़कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।
डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग का यह फोन सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
इसका वजन 309 ग्राम है और सबसे पतला हिस्सा 0.2 इंच से भी कम है।
फोन में जनरेटिव AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जो स्क्रीन शेयरिंग या कैमरा शेयरिंग के दौरान रियल-टाइम सहायता प्रदान करते हैं।
सैमसंग ने कहा– यह फोन बड़ी संख्या में बेचने के लिए नहीं बनाया गया

सैमसंग ने स्पष्ट किया कि Galaxy Z TriFold एक “स्पेशल एडिशन प्रोडक्ट” है और इसे बड़े पैमाने पर बिक्री के उद्देश्य से विकसित नहीं किया गया है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एलेक्स लिम ने कहा कि यह एक विशेष श्रेणी का स्मार्टफोन है, जिसे सीमित उपभोक्ता वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
एप्पल बन सकता है नया नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड
इसी बीच उद्योग रिपोर्ट्स का कहना है कि 14 वर्षों में पहली बार Apple सैमसंग को पछाड़कर 2029 तक दुनिया का शीर्ष स्मार्टफोन निर्माता बन सकता है।
रिसर्च फर्म Counterpoint के अनुसार 2025 में iPhone की ग्लोबल मार्केट शेयर 19.4% तक पहुँचने की उम्मीद है, जबकि सैमसंग 18.7% पर रह सकता है।
कई समय से यह भी चर्चा है कि एप्पल जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है, संभवतः अगले साल तक।
Harley Davidson X440T :- नई Harley X440T का डिज़ाइन हुआ Reveal—फीचर्स देख फैंस हैरान!
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







