Saharsa News :- सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के नंदलाली वार्ड नंबर-1 में कटे हुए पेड़ को हटाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला
घायलों की पहचान प्रवेश यादव, सत्यनारायण यादव, श्यामसुंदर यादव और बिरजू यादव के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दरवाजे पर रखे कटे हुए पेड़ को हटाने की बात कहने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Saharsa News :- सहरसा में 21 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, घर में अकेली थी युवती; पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






