Saharsa Murder Case :- बिहार के सहरसा जिले में जमीनी विवाद एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गया। कहरा थाना क्षेत्र स्थित नाथ बाबा पोखर के समीप एक युवक की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राम लखन कामत के पुत्र सोनू कामत के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में हत्या के पीछे जमीनी विवाद को प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की।
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही तकनीकी और प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता
हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Saharsa Bridge Accident :- अधूरे पुल ने ली दो मासूम बहनों की जान, स्कूल से लौटते समय गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत
Mid day meal :- तमिलनाडु के मिड-डे मील में चिकन बिरयानी पर छिड़ी बहस, शिक्षा और पोषण नीति पर उठे सवाल
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






