Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » संस्कृति संवाद यात्रा का 34वाँ पड़ाव सम्पन्न: सनातन संस्कृति को बचाने का संकल्प

संस्कृति संवाद यात्रा का 34वाँ पड़ाव सम्पन्न: सनातन संस्कृति को बचाने का संकल्प

संस्कृति संवाद यात्रा का 34वाँ पड़ाव सम्पन्न:- [रिपोर्टर सुजीत सिंह वाराणसी] धरोहर संरक्षण सेवा संगठन द्वारा चलाए जा रहे “संस्कृति संवाद यात्रा” के 34वें पड़ाव का आयोजन महादेव धाम वैंक्वेट लॉन में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ समाज को उसकी जड़ों से जोड़ना है।

संस्कृति संवाद यात्रा
बैठक में शामिल हुए लोग

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी जय प्रकाश मिश्र ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नंद पांडेय ने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मजबूत सरकार के लिए सबसे पहले एक मजबूत समाज की आवश्यकता होती है। समाज तभी मजबूत होगा, जब हर वर्ग आत्मनिर्भर होगा और अपनी आजीविका को समझेगा।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने आजीविका को धर्म और संस्कृति से जोड़ा था। लेकिन मुगल और अंग्रेजी शासन के दौरान हम अपने पारंपरिक व्यवसायों को छोड़ते गए और आत्मनिर्भरता खो बैठे। नतीजा यह हुआ कि आजीविका पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया और हम कमजोर होते चले गए।

कृष्णा नंद पांडेय ने स्पष्ट कहा, “आजीविका हीन समाज, शक्तिहीन समाज होता है।” उन्होंने सभी सनातनियों से अपील की कि वे अपने पारंपरिक कार्यों की ओर लौटें और “आजीविका जेहाद” से लड़ें।

संस्कृति संवाद यात्रा

परमहंस मिश्र रोशन ने कहा, “सनातन धर्म है, तभी संविधान है और भारत है। यदि हमारी संस्कृति कमजोर होती है, तो देश की जड़ें भी कमजोर हो जाएंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र की आत्मा उसकी संस्कृति होती है और यदि आत्मा चली गई तो शरीर भी नहीं टिकेगा।

प्रसून पांडेय ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान उसकी संस्कृति से होती है। जहाँ संस्कृति मिटाई गई, वहाँ से राष्ट्र भी बंट गया। उन्होंने कहा कि हर सनातनी को अपनी संस्कृति को जानने, समझने और आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

वहीं, कुलदीप मिश्र ने कहा कि “हर सनातनी को गर्व महसूस होगा, जब वह अपनी संस्कृति के विस्तार में सहभागी बनेगा।” उन्होंने संगठन के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि यह यात्रा समाज को एक नई दिशा दे रही है।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से अरुण पांडेय, डॉ. चंद्रदेव पटेल, सत्य प्रकाश चौबे, शैलेश गुप्ता, संदीप मिश्र, अमन चौरसिया, नीरज पांडेय और प्रिंस पांडेय शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन “केसरिया भारत” के ब्लॉक अध्यक्ष किशन मिश्र द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी गौरीश सिंह ने बखूबी निभाई।

Varanasi news :- थाना रामनगर एवं थाना लंका पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से कुल सात गो तस्कर गिरफ्तार एवं 51 गोवंश बरामद 

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया और लोगों ने ऊर्जा व प्रेरणा के साथ आयोजन से विदाई ली।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग