Home » राष्ट्रीय » Republic day :- गणतंत्र दिवस पर मोहन भागवत का संदेश: संविधान ही हमारा धर्म, कानून पालन से बनेगा भारत विश्व गुरु

Republic day :- गणतंत्र दिवस पर मोहन भागवत का संदेश: संविधान ही हमारा धर्म, कानून पालन से बनेगा भारत विश्व गुरु

Republic day :- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने देशवासियों को संबोधित करते हुए संविधान और नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया। तिरंगा फहराने के बाद उन्होंने कहा कि संविधान ही हमें धर्म का मार्ग दिखाता है और कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक की पहली जिम्मेदारी है।

मुजफ्फरपुर स्थित ‘मधुकर निकेतन’ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि भारत को शक्तिशाली और अग्रणी गणराज्य बनाने के लिए सभी नागरिकों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि आजादी हमारे पूर्वजों के बलिदान का परिणाम है, इसलिए इसे सुरक्षित और सुदृढ़ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

संविधान के अध्ययन पर दिया जोर
संघ प्रमुख ने कहा कि संविधान का नियमित अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि यह हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। कानून का सम्मान और पालन करना ही सच्चे नागरिक होने का प्रमाण है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के उन मूल्यों का भी उल्लेख किया, जो सामाजिक समरसता और मानवता को सर्वोपरि मानते हैं।
भागवत ने कहा कि समाज में एकता, भाईचारा और अनुशासन बनाए रखना ही वास्तविक देशभक्ति है। सार्वजनिक जीवन में आदर्श आचरण अपनाने से ही भारत विश्व मंच पर अग्रणी राष्ट्र बन सकता है।

तिरंगे के रंगों का अर्थ समझाया
अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों का महत्व भी बताया। उनके अनुसार केसरिया रंग त्याग और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। सफेद रंग पवित्रता और सत्य का संदेश देता है, जबकि हरा रंग समृद्धि और विकास को दर्शाता है। अशोक चक्र इस बात का संकेत है कि प्रगति हमेशा धर्म और नैतिकता के मार्ग पर होनी चाहिए।

विश्व गुरु बनने का संकल्प
मोहन भागवत ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए नागरिकों को अपने व्यवहार और कर्म से उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। पूर्वजों की कुर्बानी व्यर्थ न जाए, इसके लिए देशहित सर्वोपरि रखना आवश्यक है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे संविधान और कानून का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Republic day 2026 :- ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरावाणी रचेंगे परेड का संगीतमय ‘वंदे मातरम्’

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग