Rape in Nepal:– नेपाल के भैरहवा कस्बे में एक भारतीय युवती के साथ रेप की घटना हुई है। पीड़िता इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर है और महराजगंज की निवासी है। वह नेपाल घूमने गई थी और एक होटल में रुकी हुई थी। होटल में रहने के दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। नेपाल के भैरहवा कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महराजगंज जिले की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। नेपाल पुलिस ने इस मामले में चार भारतीय और दो नेपाली युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
चार भारतीय युवक और दो नेपाली युवक भी थे मौजूद … Rape in Nepal
घटना उस समय हुई जब महराजगंज की यह युवती भैरहवा के एक होटल में रुकी हुई थी। होटल में चार भारतीय युवक और दो नेपाली युवक भी मौजूद थे। दोनों नेपाली युवकों ने युवती के साथ मारपीट की। होटल मैनेजर ने नेपाल पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर पीड़िता ने युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/kanpur-news-a-major-accident-was-averted-in-kanpur-cylinder-found-on-railway-track/
गिरफ्तार किए गए चार भारतीय युवकों में से तीन महराजगंज जिले के और एक गोरखपुर का निवासी है। नेपाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
तीन युवक महराजगंज, एक युवक गोरखपुर का रहने वाला
पीड़ित की तहरीर पर नेपाल पुलिस ने सभी छह युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। नेपाल के भैरहवा डीएसपी मनोहर श्रेष्ठ के मुताबिक भारतीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए अफरोज (36), शालू खान (27) व अतर रजा (31) महराजगंज जिले के हैं।बदलू खान गोरखपुर जिले का निवासी है। नेपाल के ओम सतिया गांव पालिका चार निवासी शाहरुख तेली (उम्र 32 वर्ष) और अकबर खान (उम्र 25 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को 7 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।
Tirupati Laddu News update:– टीटीडी जल्द ही इन-हाउस मिलावट जांच मशीन स्थापित करेगा: रिपोर्ट
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






