Fertilizer Distribution :- जिले के फूलबेहड़ ब्लॉक स्थित सुंदरवल बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। खाद लेने पहुंचे ग्रामीणों ने समिति परिसर के बाहर विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से सुबह आठ बजे से ही समिति पर पहुंचकर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उनकी बारी आने तक खाद खत्म होने की बात कह दी जाती है। किसानों का आरोप है कि बाद में पहुंचने वाले कुछ लोगों को आसानी से खाद उपलब्ध करा दी जाती है, जिससे वितरण प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
किसानों ने मांग की कि खाद का वितरण पूरी तरह ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के सिद्धांत पर किया जाए, ताकि सभी किसानों को समान अवसर मिल सके। उनका कहना है कि खरीफ सीजन के दौरान समय पर खाद नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है और फसल उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है।
Lakheempur Kheeri :- बाबा लीलौटी नाथ मंदिर मार्ग के निर्माण कार्य पर सवाल, गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की मांग की है।
फिलहाल इस पूरे मामले में सहकारी समिति प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रबंधन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







