बड़ी खबर
Delhi Government :- दिल्ली की ‘लक्ष्मी योजना’ का ऐलान, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500 Noida traffic :- कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 11 अगस्त तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक Sawan 2026:- आज से शुरू हुआ पावन सावन, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि Varanasi news :- गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान अवधूत राम की तपस्थली पर गुरु पद पूजा के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु Varanasi news :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने जरूरतमंद माताओं को वितरित किए मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट, ईएसआईसी अस्पताल में चला सेवा अभियान Varanasi news :- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय एवं शताब्दी भवन का किया लोकार्पण, विरासत संरक्षण की सराहना

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » मिर्जापुर में बिजली कटौती :- लगातार कई घंटे तक बिजली कटौती से जन जीवन अस्त-व्यस्त, उद्योग धंधे ठप्प, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, अधिकारी मस्त

मिर्जापुर में बिजली कटौती :- लगातार कई घंटे तक बिजली कटौती से जन जीवन अस्त-व्यस्त, उद्योग धंधे ठप्प, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, अधिकारी मस्त

मिर्जापुर में बिजली कटौती :- बाढ़ की विभीषिका से तो क्षेत्र जूझ ही रहा है किन्तु आज सुबह से शाम तक बिजली की लगातार कटौती से पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विद्युत पर आधारित जलापूर्ति भी प्रभावित होने से लोग हैण्डपम्प की तरफ कूच करते देखे गये। इस पर आधारित उद्योग धन्धा ठप्प पड़ गया।

मशीने, वेल्डिंग की दुकानों पर सन्नाटा छाया रहा।आर्डर का समान समय से न दे पाने के कारण फजीहत उठानी पड़ी। आज धूप तेज होने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव रहा। ऐसे में बिजली की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आजकल यह स्थिति लगभग रोज देखने को मिल रही है। शिकायतों का अधिकारियों के ऊपर असर नहीं पड़ रहा है। आये दिन फाल्ट की बात बताकर पल्ला झाड़ लेने की अधिकारियों की प्रवृत्ति बन चुकी है। ऐसी दशा में नागरिकों ने चरमराई विद्युत व्यवस्था को शाघ्र पटरी पर लाने की उच्चाधिकारियों से मांग की है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग