Home » राजनीति » Political news on Rahul Gandhi : विपक्षीय नेता चुने गए राहुल गांधी, कांग्रेसी सांसदों ने दी बधाई

Political news on Rahul Gandhi : विपक्षीय नेता चुने गए राहुल गांधी, कांग्रेसी सांसदों ने दी बधाई

Political news on Rahul Gandhi, नई दिल्ली। नतीजों के बाद सरकार गठित हो गई। इसके बाद से लगातार इस बात पर चर्चा की जा रही थी कि सदन में विपक्ष का नेता कौन होगा? अब इस चर्चा पर भी विराम लग गया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता होंगे। इस बात की घोषणा कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई। कांग्रेस सांसदों ने आज सुबह कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में बैठक की। राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर बधाई दी गई। इस बार लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इंडिया दल ने इस बार भाजपा की बहुमत से सरकार नहीं बनने दिया।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi : राहुल गांधी को नेता विपक्ष नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव किया गया था पारित

ये फैसला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच मची रार के दौरान आया है। बीजेपी ने ओम बिरला को इस पद का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने के सुरेश को।

इससे पहले 9 जून को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया था। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि उन्हें इस बारे में सोचने के लिए कुछ समय चाहिए, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी सीटों की संख्या 2019 के 52 से लगभग दोगुनी बढ़ाकर 99 कर ली है। 2014 के चुनावों में पार्टी सिर्फ 44 सीटें जीतने में सफल रही थी।

For read more news still continue to our channel …………. Suryodayasamachar

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग