Home » राजनीति » Pm Modi on smart India hathocon : जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र पर आगे बढ़ रहा भारत – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी……..

Pm Modi on smart India hathocon : जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र पर आगे बढ़ रहा भारत – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी……..

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि देश की नौजवान पीढ़ी, देश के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान देने के लिए दिन-रात एक कर रही है। पहले जो हैकाथॉन्स हुए उनसे मिले समाधान बहुत कारगर रहे हैं। हैकॉथॉन्स में शामिल कितने ही छात्र ने अपने स्टार्ट अप्स भी शुरू किए हैं। ये स्टार्ट अप्स, ये समाधान, सरकार और समाज, दोनों की ही मदद कर रहे हैं। PM मोदी ने कहा कि जब ज्ञान-विज्ञान से हमारा परिचय होता है तब संसार की सभी संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है। सॉल्यूशन और इनोवेशन का आधार विज्ञान ही है। इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है।

PM मोदी ने कहा कि जब ज्ञान-विज्ञान से हमारा परिचय होता है तब संसार की सभी संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है। सॉल्यूशन और इनोवेशन का आधार विज्ञान ही है। इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” 21वीं सदी का भारत आज जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है…इसी नई सोच के चलते बीते 10 वर्षों में भारत 10वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,” स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का लक्ष्य देश की समस्याओं का समाधान और समाधान से रोजगार निर्माण है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से देश की युवाशक्ति, विकसित भारत के लिए समाधान का अमृत निकाल रही है। मुझे आप सभी पर, देश की युवाशक्ति पर, अटूट भरोसा है।”

ऐसे ही अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें –  suryodayasamachar.in

हर पल की ताजा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ……….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग