PM Modi in varanasi :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी के सेवापुरी स्थित बनौली गांव में एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को भगवान महादेव के चरणों में समर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह नया भारत न सिर्फ भोलेनाथ को पूजता है, बल्कि दुश्मनों के सामने काल भैरव बन जाता है।
‘सिंदूर’ का बदला लिया गया – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘नमः पार्वतीपतये हर हर महादेव’ के उद्घोष और भोजपुरी में काशी की जनता को प्रणाम करते हुए की। उन्होंने कहा, “सावन में काशी आकर अपने परिवार से मिलने का सौभाग्य मिला। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुई है।”
पीएम ने बताया कि यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष लोगों के ‘सिंदूर’ का बदला था। उन्होंने कहा, “काशी के अपने मालिकों से मैंने वादा किया था कि उन बेटियों का सिंदूर बेकार नहीं जाएगा — आज वह वचन पूरा हुआ है।”
रौद्र रूप में दिखा भारत – अब जो वार करेगा, वह पाताल में भी नहीं बचेगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब अत्याचार और आतंक सामने आता है, तो शिव रौद्र रूप धारण करते हैं। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारत का रौद्र रूप है। अब भारत पर जो भी वार करेगा, वह पाताल में भी नहीं बचेगा। हमने पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है — उनके एयरबेस अब भी आईसीयू में हैं।”
विपक्ष पर तीखा हमला – सिंदूर को बताया तमाशा?
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश के कुछ लोगों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पेट दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा, “जब आतंक का आका रोता है, तब कांग्रेस और सपा जैसे लोग उसकी तकलीफ में रोते हैं। सपा संसद में पूछ रही थी कि आतंकियों को मारने की क्या जल्दी थी? क्या उन्हें फोन करके पूछूं, ‘मारूं कि न मारूं?’”
पीएम ने जनता से सीधा सवाल किया, “आप बताइए, सिंदूर तमाशा हो सकता है क्या?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह हिम्मत और निर्लज्जता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी हथियारों की शक्ति
प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत पर भी विशेष बल दिया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत सामने आई। उन्होंने कहा, “ब्रह्मोस मिसाइलों की दहशत आज पाकिस्तान में महसूस की जा रही है। लखनऊ में ब्रह्मोस की मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो चुकी है। अगली बार पाकिस्तान ने कोई हरकत की, तो यूपी में बनी मिसाइलें सीधे जवाब देंगी।”
PM kisan nidhi :- मोदी सरकार ने 35 लाख किसानों को भेजे ₹697 करोड़, जानें कैसे उठाएं लाभ
📌 मुख्य बिंदु:
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता महादेव को समर्पित
22 अप्रैल के आतंकी हमले का जवाब बताया ऑपरेशन सिंदूर
विपक्ष को करारा जवाब – “सिंदूर तमाशा नहीं है”
ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र, आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति पर बल
भारत का नया रूप – “भोलेनाथ की पूजा और काल भैरव का प्रतिशोध”
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







