Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी » PM Awas Yojana :- सरकारी वादों की पोल खोलती तस्वीर, लखीमपुर में बारिश ने उजागर की हकीकत

PM Awas Yojana :- सरकारी वादों की पोल खोलती तस्वीर, लखीमपुर में बारिश ने उजागर की हकीकत

PM Awas Yojana :- लखीमपुर खीरी के ग्राम बसैका पुर के दर्जनों परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के बावजूद गांव के पात्र लोगों को अब तक पक्का मकान नहीं मिल सका है। नतीजा यह है कि बरसात के दिनों में ग्रामीणों को टपकती छप्पर और फूस की झोपड़ियों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

गांव के निवासी राजेश, महेश, राकेश और सुनीता जैसे कई लोगों ने बताया कि हर बार जब वे प्रधान या संबंधित अधिकारियों से आवास की मांग करते हैं, तो सिर्फ़ आश्वासन मिल जाता है, पर कार्रवाई नहीं होती। बारिश के समय झोपड़ी की छत से पानी टपकने लगता है, और परिवारों को बर्तनों से पानी रोकना पड़ता है। कई घरों में हालात इतने ख़राब हैं कि फर्श पर बिछे गद्दे तक पानी से भीग जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के साथ-साथ ठंड के मौसम में भी बच्चों और बुज़ुर्गों को बीमारियों का खतरा बना रहता है। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका गहरा असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द सर्वे कर पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

गांव के लोगों का कहना है कि वे वर्षों से सरकारी योजनाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक न तो आवास मिला और न ही कोई ठोस पहल हुई। उनका सवाल है — “जब हर गरीब को घर देने का वादा किया गया है, तो फिर बसैका पुर के लोगों को क्यों भुला दिया गया?”

South Korea Plastic Surgery Story :- OMG! बॉयफ्रेंड ने किया धोखा, तो महिला ने कराई 400 प्लास्टिक सर्जरी — खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश!

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग