बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » मनोरंजन » Oscar 2025: पूरा हुआ Kiran Rao का सपना, ऑस्कर में पहुंची फिल्म Laapataa Ladies, इन 4 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे…

Oscar 2025: पूरा हुआ Kiran Rao का सपना, ऑस्कर में पहुंची फिल्म Laapataa Ladies, इन 4 बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे…

Oscar 2025:– ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में किरण राव की फिल्म “लापता लेडीज” को चुना गया है। इस खबर के साथ किरण राव का ऑस्कर में फिल्म भेजने का सपना पूरा हो गया। उनकी यह फिल्म कई प्रमुख और बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ऑस्कर के लिए भारत की प्रतिनिधि बनी है। 

किरण राव के डायरेक्शन में पिछले साल रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज (Laapataa Ladies) को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पांस मिला था। हालांकि फिल्म देखने वालों ने किरण राव के क्राफ्ट और डायरेक्शन की काफी तारीफ की। वहीं कुछ दिन पहले किरण ने कहा था कि वह इस फिल्म को ऑस्कर में देखना चाहती हैं और अब उनका ये सपना पूरा हो चुका है।

ऑस्कर की दौड़ में चार बड़ी और चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया..

“लापता लेडीज” एक सामाजिक व्यंग्य है, जो ग्रामीण भारत की महिलाओं की समस्याओं और उनकी आवाज़ को उजागर करती है। फिल्म की कहानी और निर्देशन के कारण इसे आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया है। किरण राव के निर्देशन और सोच को भी फिल्म जगत में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने वाला माना जा रहा है। इस फिल्म ने ऑस्कर की दौड़ में चार बड़ी और चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया, जिनमें कुछ प्रमुख बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्में शामिल थीं। “लापता लेडीज” का चयन इस बात का प्रमाण है कि सिनेमा के मंच पर विषयवस्तु और कहानी कितनी महत्वपूर्ण होती है।

किरण राव की फिल्म का ऑस्कर तक पहुंचना न केवल उनके लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अब यह देखना होगा कि फिल्म ऑस्कर की मुख्य प्रतियोगिता में कितनी आगे बढ़ती है और क्या यह भारत के लिए ऑस्कर जीतने का सपना साकार कर पाती है।

Supreme Court of India on Child pornography:– चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखना और डाऊनलोड अपराध’, Supreme Court ने पलटा मद्रास HC का आदेश

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग