One Plus :- OnePlus का अगला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है, और इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
OnePlus 13s को लेकर टेक जगत में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर जारी टीज़र्स से साफ है कि फोन का डेब्यू अब ज्यादा दूर नहीं है। OnePlus 13s को OnePlus 13R और OnePlus 13 के बीच का प्रीमियम मिड-रेंज विकल्प माना जा रहा है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और स्टाइल का बैलेंस देगा।
भारत में संभावित कीमत: ₹50,000 के आस-पास
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 13s की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹49,999 हो सकती है। अमेरिका में इसकी संभावित कीमत $649 और यूएई में AED 2,100 बताई जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए लॉन्च के समय ही सटीक जानकारी मिलेगी
OnePlus 13s के संभावित फीचर्स
अब तक सामने आए लीक्स और रिपोर्ट्स के आधार पर OnePlus 13s में मिल सकते हैं ये फीचर्स:
- Snapdragon 8 Gen 3 या 8s Gen 3 प्रोसेसर – हाई परफॉर्मेंस के लिए
- 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट
- डुअल रियर कैमरा सेटअप, चौकोर कैमरा मॉड्यूल के साथ
- 5,500mAh से ज़्यादा बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ
- Android 15 आधारित OxygenOS – नए AI फीचर्स के साथ
- IP रेटिंग (संभावित) – वॉटर और डस्ट रेज़िस्टेंस
क्या OnePlus 13s मिड-रेंज फ्लैगशिप की परिभाषा बदलेगा?
OnePlus 13s उन यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है जो हाई स्पेसिफिकेशन, प्रीमियम डिज़ाइन और सस्ती कीमत में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं। अगर यह फोन ₹50,000 से कम में लॉन्च होता है, तो यह Samsung Galaxy S FE सीरीज़ और iQOO Neo 9 Pro जैसे फोनों को कड़ी टक्कर दे सकता है।
CBSE Result Out: क्या 14 साल के वैभव सूर्यवंशी हुए फेल? जानिए पूरी सच्चाई
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







