बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » व्यापार » Noida News: प्राण प्रतिष्ठा पर बरसी प्रभु श्री राम की कृपा, कारोबार हुआ 150 करोड़ के पार….

Noida News: प्राण प्रतिष्ठा पर बरसी प्रभु श्री राम की कृपा, कारोबार हुआ 150 करोड़ के पार….

Noida News : नोएडा में कारोबारियों पर प्राण प्रतिष्ठा पर भगवान श्री राम की कृपा बरसी है। बिन त्योहार के व्यापारियाें की तिजोरियों भर गईं।कारोबारियों का कारोबार 150 करोड़ के पार पहुंच गया। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मिठाई, ज्वैलरी और सजावट के सामानों की जमकर खरीदारी हुई है।

Read this news also :- शिल्पी हाट में यूपी दिवस समारोह में लोकार्पण-शिलान्यास नहीं

क्या है पूरा मामला……

ख़बर के अनुसार नोएडा में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले के व्यापारियों-कारोबारियों पर भी कृपा बरसी। बिन त्योहार के व्यापारियाें की तिजोरियों भर गईं। दो दिनों में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। जिसमें सबसे अधिक ज्वैलरी और मिठाई की मांग रही।आतिशबाजी, दिये की बंपर बिक्री हुई। त्योहार की तुलना में बाजार में लोगों की दोगुनी हलचल देखने को मिली। छोटे से छोटे व्यापारी ने लाखों रुपये का कारोबार किया। वर्ष की शुरुआत और राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया। लोगों ने मिठाई, जूलरी, उपहार, वस्त्र, टेंट, दीये, आतिशबाजी समेत अन्य की जबरदस्त खरीदारी की।

शोभायात्रा के लिए पोशाक और झंडों की मांग रही
बाजार में शोभा यात्रा आयोजित करने के लिए राम के झंडे, पटके, टोपी, टी-शर्ट, राम मंदिर की आकृति छपे कुर्ते आदि की बाजार खूब मांग रही। इसके अलावा मिट्टी के दीये, सजावट के सामान, उपहार आइटम, खाने-पीने के सामानों की की बिक्री से भी करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ।

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। करीब 150 करोड़ का कुल कारोबार दो दिनों में हुआ।

 सामग्री कुल बिक्री :

सोने चांदी के राम मंदिर 2 करोड़
मिठाई 10 करोड़
ज्वैलरी 20 करोड़
पूजन सामग्री 2 करोड़
टेंट 5 करोड़
आतिशबाजी 5 करोड़
लाइट व झालर 10 करोड़
होर्डिंग 8 करोड़

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news still continue to our channel…………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग