बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » राष्ट्रीय » Noida News: नोएडा में फिर से इस सोसाइटी में अटकी लिफ्ट, 10 मिनट तक फंसे रहे बुजुर्ग……………

Noida News: नोएडा में फिर से इस सोसाइटी में अटकी लिफ्ट, 10 मिनट तक फंसे रहे बुजुर्ग……………

Noida News (नोएडा उत्तर प्रदेश):- नोएडा से लिफ्ट के हादसे से जुड़ी एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के 12वें एवेन्यू में देर रात बुजुर्ग महिला और पुरुष लिफ्ट में फंस गए। किसी तरह की कोई मदद न मिलने पर सोसाइटी के निवासियों ने सीढ़ियों की सहायता से किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। उन्होंने बताया की प्रबंधन विभाग को सूचना देने के बावजूद भी किसी तरह की कोई भी मदद नहीं दी गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के 12वें एवेन्यू में देर रात बुजुर्ग महिला और पुरुष लिफ्ट में फंस गए। अचानक झटका लगने के कारण लिफ्ट दो फ्लोर के बीच में रुक गई। कुछ देर बाद सुरक्षा गार्ड और निवासियों ने मिलकर सीढ़ी के सहारे दोनों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि गौर सिटी-2 के 12 एवेन्यू में देर रात एक बुजुर्ग महिला और एक पुरुष लिफ्ट में नीचे से ऊपर जाने के लिए सवार हुए थे । कुछ मिनट बाद ही अचानक झटका लगने के कारण लिफ्ट दो फ्लोर के बीच में अटक गई और करीब 10 मिनट तक दोनों लिफ्ट में फंसे रहे। आरोप है कि कई बार सुरक्षा अलार्म बजाया गया, लेकिन कोई मदद में नहीं मिली। कुछ समय बाद निवासियों ने सुरक्षा गार्ड की मदद लेकर दोनों लोगों को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाल। इस मामले में एओए से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। गौरतलब है कि जिले में लिफ्ट ऐक्ट की मांग की जा रही है। इसके लिए कदम भी बढ़ गए हैं। उम्मीद है की लिफ्ट एक्ट आ जाने से ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें :- Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा की सभी हाउसिंग सोसाइटी में बनेगी गेस्ट पार्किंग, बोर्ड बैठक में मिली मंजूरी……….. – Suryodaya Samachar

कॉमेडियन की कार रोक लूटपाट करने का प्रयास

सेक्टर-104 के पास अज्ञात व्यक्ति ने मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन संदीप शर्मा को हथियार के बल पर लूटने का प्रयास किया। संदीप ने नोएडा पुलिस को टैग कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर संदीप ने कहा कि वह रात को शो करने के बाद गुरुग्राम से कार से लौट रहे थे। उनके साथ उनका कॉमेडियन दोस्त सौरभ भी था, जो कार चला रहा था। सेक्टर-104 में सुनसान सड़क पर कार के आगे एक व्यक्ति आ गया। उसके पास हथियार था। उसने हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। दोनों ने जब शोर मचाया तब उसने उन्हें जाने दिया। वहीं पुलिस का दावा है कि गन प्वाइंट पर लेने के सवाल पर कॉमेडियन ने कहा कि वह जल्दबाजी में यह नहीं देख पाया था कि उसव्यक्ति के हाथ में हथियार था या मोबाइल। इस ट्वीट को करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। संदीप शर्मा के यूट्यूब पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग