बड़ी खबर
Smart Paint :- AC की जरूरत होगी कम! वैज्ञानिकों का नया स्मार्ट पेंट 97% धूप लौटाएगा, हवा से भी जुटाएगा पानी Abhishek Banerjee :- अभिषेक बनर्जी पर हमले से मचा बवाल, वायरल वीडियो में अस्पताल CEO पर भड़कीं ममता बनर्जी Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार?

Home » राष्ट्रीय » Noida News: कड़ाके की ठंड में हरी सब्जियों के बढ़े दाम……….

Noida News: कड़ाके की ठंड में हरी सब्जियों के बढ़े दाम……….

Noida News :-  पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते हरी सब्जियां और फल महंगे हो गए हैं। गुरुवार को तुगलपुर में पालक और मेथी 50 रुपये प्रति किलो बिके हैं। वहीं मटर और बैंगन के दाम भी सामान्य से अधिक चल रहे हैं। 

Share of alok industries : आलोक इंडस्ट्रीज के शेयर में आज कारोबारी सत्र में देखने को मिली जोरदार तेजी………. – Suryodaya Samachar

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से व्यवस्था पटरी पर नहीं आने और कड़ाके की सर्दी की वजह से हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को पालक और मेथी 50 रुपये प्रति किलो बिके। इसके साथ ही धनिया, मटर और बैंगन के दाम भी अधिक रहे। तुगलपुर में सब्जी विक्रेताओं का कहना था कि सामान्य दिनों मेथी 20 रुपये किलाे बिकता है। इस समय फुटकर में इसकी 50 रुपये हो गई है।

वहीं, सब्जी विक्रेता सतबीर कहते हैं कि मेथी के अलावा मटर और बैंगन के दामों में भी इजाफा हुआ है। कुछ दिनों पहले तक 35 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा बैंगन 60 रुपये और 30 रुपये में मिलने वाली मटर 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है। विक्रेताओं का कहना है कि आठ से 10 दिन में कीमतें सामान्य हो सकती हैं। उधर, फलों में केवल अंगूर को छोड़ दें तो अन्य सीजनल फलों के दाम सामान्य रहे। अंगूर 150 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि संतरा 40 और सेब 100 रुपये प्रति किग्रा की दर पर रहा।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :-Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग