बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Narendra Modi launches Param Rudra Super Computers:– प्रधानमंत्री मोदी ने तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए, जानें इनकी खासियत

Narendra Modi launches Param Rudra Super Computers:– प्रधानमंत्री मोदी ने तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए, जानें इनकी खासियत

Narendra Modi launches Param Rudra Super Computers:– दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तीन परम रुद्र सुपर कंप्यूटर और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग प्रणाली का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया में भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि का दिन है। 21 वीं सदी का भारत कैसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा अनुसंधान को प्रथामिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है। आज का भारत संभावनाओं के अंनत आकाश में नए अवसरों को तराश रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के अंतर्गत स्वदेश में विकसित लगभग 130 करोड़ रुपये की लागत के तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किए। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार एक उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री पहले पुणे से इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से उनका दौरा रद्द हो गया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सुपरकंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर तैयार किए गए हैं। इन सुपरकंप्यूटरों को अग्रणी वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में लगाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने 3 परम रुद्र सुपर कंप्यूटर बनाए हैं। ये 3 सुपर कंप्यूटर दिल्ली, पुणे और कोलकाता में इंस्टाल किए गए हैं। आज ही देश के लिए ‘अर्का और आरुणिक’ नाम से 2 हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सिस्टम का उद्घाटन भी किया गया है..”

Shaqib Al Hasan Retirement:– शाकिब अल हसन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की, घरेलू मैदान पर अंतिम मैच खेलना चाहते हैं

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग