बड़ी खबर
Florida Plane Crash: अमेरिका में Learjet विमान हादसे में 9 लोगों की मौत, आग के गोले में बदला निजी जेट Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Tilak Varma : इरफान पठान ने गौतम गंभीर की रणनीति पर उठाए सवाल, बोले- अक्षर से पहले तिलक वर्मा और नमन धीर को भेजना चाहिए था Omar Abdullah Wedding: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें Pune Crime News : लंदन में MBA कर रही थी युवती, परिवार को बिना बताए भारत लौटी; पुणे के फ्लैट में मिला शव, फूड डिलीवरी के बिल से खुला राज Dhanteras 2026: सोना-चांदी ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी माना जाता है शुभ, जानिए क्या है धार्मिक महत्व

Home » दिल्ली » Murder in Delhi today :- मात्र 350 रुपए के लिए हुआ इतना खौफनाक मर्डर, पढ़िए पूरी खबर

Murder in Delhi today :- मात्र 350 रुपए के लिए हुआ इतना खौफनाक मर्डर, पढ़िए पूरी खबर

Murder in Delhi today :- दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 350 रुपए के लिए एक लड़के ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने एक दो बार नहीं बल्कि 60 बार युवक पर चाकू से वार किया। आरोपी के सिर पर इस हद तक खून सवार था कि उसने नाबालिग की गर्दन काटने की कोशिश की औऱ उसके सिर पर लात भी मारी। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को अंजाम दिया गया।

वहीं पुलिस ने 16 साल के आरोपी को सुबह गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वो स्कूल ड्रॉप आउट है और दिल्ली में अपने माता पिता के साथ रहता है। उसके माता पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। जानकारी के मुताबिक हत्या के दौरान वो नशे की हालत में था। वहीं पीड़ित अपनी मां के साथ जाफराबाद के पास रहता था।

बिरयानी खाने के लिए मांगे पैसे

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया दोनों ही एक दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी पहले पीड़ित के पास गया और बिरयानी खरीदने के लिए 350 रुपए मांगने लगा। पीड़ित ने देने से मना किया तो उसने उससे पैसे छीनने की कोशिश की जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबा कर बेहोश कर दिया।

School closed in UP :- अभी भी स्कूलों पर दिख रहा ठंड का प्रकोप, 16 और 17 जनवरी को नहीं खुलेंगे स्कूल

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात के लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर आरोपी पीड़ित के शरीर को घसीटकर एक संकरी गली में ले जाता है और चाकू से वार करना शुरू करता है। वो युवक के गर्दन, कान और चेहरे पर चाकू मारता है। कुछ देर रुकने के बाद वो फिर पीड़ित को चाकू गोदने लगता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।

हत्या के बाद किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि लगातार चाकू से वार करने के बाद आरोपी फिर कुछ देर रुकता है और चारों तरफ देखता है। इसके बाद वो फिर पीड़ित के सिर पर जोर से लात मारता है और घुटनों के बल बैठकर उसकी गर्दन काटता है। पीड़ित की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी फिर डांस करता हुआ भी नजर आता है। वहीं इस वारदात के बाद पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग