बड़ी खबर
Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर

Home » मनोरंजन » Mrunal Thakur :- धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी की अटकलें तेज, लेकिन क्या है हकीकत?

Mrunal Thakur :- धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी की अटकलें तेज, लेकिन क्या है हकीकत?

Mrunal Thakur :- साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर बीते शुक्रवार से शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुंबई से उठी इन अटकलों में दावा किया जा रहा था कि दोनों वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

खबरों के मुताबिक, धनुष और मृणाल की मुलाकात मुंबई में हुई थी और दोनों कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चर्चाएं उस वक्त और तेज हो गईं जब धनुष, मृणाल की फिल्म ‘Son of Sardaar 2’ की स्क्रीनिंग में नजर आए। इसके अलावा दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली।

हालांकि, अब इन चर्चाओं पर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्मी गलियारों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह शादी की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

एक करीबी सूत्र के अनुसार,
“धनुष इस वक्त देश में नहीं हैं और अपने परिवार के साथ यात्रा पर हैं। शादी को लेकर जो भी खबरें सामने आ रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। जैसा कि मृणाल पहले भी कह चुकी हैं, दोनों अच्छे दोस्त हो सकते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।”

फिलहाल धनुष और मृणाल ठाकुर की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों ने शादी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

OTT Release Radar: जनवरी के इस हफ्ते ‘Taskaree’, ‘120 Bahadur’ और ‘Mastiii 4’ मचाएंगे तहलका

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग