बड़ी खबर
Omar Abdullah Wedding: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें Pune Crime News : लंदन में MBA कर रही थी युवती, परिवार को बिना बताए भारत लौटी; पुणे के फ्लैट में मिला शव, फूड डिलीवरी के बिल से खुला राज Dhanteras 2026: सोना-चांदी ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी माना जाता है शुभ, जानिए क्या है धार्मिक महत्व PM Kisan 24th Installment : PM Kisan की 24वीं किस्त के ₹2,000 नहीं आए? इन 6 गलतियों की वजह से अटक सकता है पैसा, ऐसे चेक करें स्टेटस Prince Yadav : प्रिंस यादव की गेंदबाजी से प्रभावित हुए हनुमा विहारी, जसप्रीत बुमराह से तुलना करने पर कही बड़ी बात Mirzapur News : टोल वसूली जारी, फिर भी बदहाल सड़क; नरायनपुर में तीन मौतों के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल

Home » टेक्नोलॉजी » Motorola Razr 50 smartphone first sale :- इंतजार हुआ खत्म आज से मिलेगा मोटरोला का डबल डिस्प्ले फोन

Motorola Razr 50 smartphone first sale :- इंतजार हुआ खत्म आज से मिलेगा मोटरोला का डबल डिस्प्ले फोन

Motorola Razr 50 smartphone first sale :- Foldable स्मार्टफोन्स का मार्केट और डिमांड तेजी से बढ़ रही है और मोटोरोला ने बीते दिनों Motorola Razr 50 लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पिछले 10 दिनों से चल रही थी और आज से इसकी सेल शुरू होने वाली है। खास बात यह है कि लेटेस्ट फोन को 50 हजार रुपये से कम कीमत में ऑर्डर किया जा सकेगा और इसपर 15,000 रुपये की तगड़ी छूट मिलने जा रही है। आइए इसके फीचर्स और ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

मोटोरोला ने फोल्डेबल सेगमेंट में प्रीमियम डिवाइसेज के साथ अपनी दावेदारी पेश की थी और इनोवेटिव फीचर्स के अलावा Moto AI भी नए डिवाइसेज में लेकर आया है। Moto Razr 50 में कंपनी ने सेगमेंट का सबसे बड़ा एक्सटर्नल डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा के साथ दिया है। यह डिवाइस IPX8 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग ऑफर करता है और इसे 4 लाख से ज्यादा बार फोल्ड-अनफोल्ड करने के लिए मजबूत डिजाइन के साथ उतारा गया है।

पहली सेल में मिलेगा इन ऑफर्स का फायदा

Motorola Razr 50 को कंपनी वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon से ऑर्डर किया जा सकता है और इसकी सेल शुरू हो गई है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है। सेल में 5000 रुपये के कूपन डिस्काउंट और 10,000 रुपये के बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत 49,999 रुपये रह जाएगी।

यानी ऑफर्स के साथ डिवाइस 15 हजार रुपये की बड़ी छूट पर मिल रहा है। फोल्डेबल फोन तीन कलर ऑप्शंस- स्प्रिट्स ऑरेंज, बीच सैंड और कोआला ग्रे में खरीदा जा सकेगा।

ऐसे हैं Motorola Razr 50 के स्पेसिफिकेशंस

डिवाइस में 6.9 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ दिया गया है और बाहर 3.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले 90Hz सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा मिलती है। MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर वाले फोन में Android 14 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर मिल रहा है।

फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन सेंसर OIS सपोर्ट के साथ और 13MP अल्ट्रावाइड लेंस वाला डुअल कैमरा दिया गया है। Razr 50 में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा 4200mAh क्षमता वाली बैटरी 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ दी गई है। ऑथेंटिकेशन के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

Read more news like this – suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग