Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur Road Accident :- नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी की मौके पर मौत

Mirzapur Road Accident :- नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, पति-पत्नी की मौके पर मौत

Mirzapur Road Accident :- मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो अन्य गंभीर घायल; टक्कर के बाद ट्रेलर चालक फरार

जिले के कछवां थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-19 पर कटका के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की अज्ञात ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से जा रही थी, तभी वह सामने चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार प्रतापगढ़ निवासी दंपति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Mirzapur Pipeline Road Damage :- मिर्जापुर में पाइपलाइन कार्य के बाद धंस रहीं सड़कें, घटिया मरम्मत से बढ़ा हादसों का खतरा

घायलों को अस्पताल भेजा, ट्रेलर चालक फरार

घटना की सूचना मिलते ही कछवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट :- तारा त्रिपाठी 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग