बड़ी खबर
KL Rahul Record: न्यूजीलैंड में अर्धशतक लगाते ही केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय टेस्ट ओपनर बने Operation Mole Review: धनुष-ममूटी की दमदार एक्टिंग, साई पल्लवी ने लूटी महफिल, जानें कैसी है फिल्म International Men’s Day 2026: आज 19 नवंबर को मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस, जानें इस साल की थीम, इतिहास और महत्व Parali Burning Fine : पराली जलाने पर किसानों को देना होगा ₹30 हजार तक जुर्माना, PM किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी भी हो सकती है बंद OPPO Reno 17 Series Launch: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए दो धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स NTA Exam Centre: अब हर जिले में बनेंगे स्थायी परीक्षा केंद्र, छात्रों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- ट्रेन से कटकर महिला ने दी अपनी जान

Mirzapur news :- ट्रेन से कटकर महिला ने दी अपनी जान 

Mirzapur news – जमालपुर(मीरजापुर):- जिवनाथपुर रेलवे ट्रैक पर थाना क्षेत्र के गोरखपुर माफी गांव के पास अप लाइन पर मंगलवार को करीब 30 वर्षीय अज्ञात विवाहिता का शव मिला। ट्रेन से कटने के कारण मृतका का सिर धड़ से अलग हो गया था।काफी देर के बाद मृतका की पहचान महादेवपुर गांव निवासिनी मधुबाला पत्नी रामभजन पटेल के रूप में हुई। मृतका खेमईबरी गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाई का कार्य करती थी। मृतका को दो पुत्र एवं एक पुत्री है।

Whatsapp:– व्हाट्सएप यूज़र अब इंस्टाग्राम जैसे इस नए फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं: क्या है यह, कैसे काम करता है…

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल महिला की फोटो से महिला की पहचान ग्राम प्रधान राणा प्रताप सिंह ने किया एवं मृतका के स्वजनों को सूचना दिया। मौत की जानकारी पर उसके स्वजनों में कोहराम मच गया।

मृतका काले रंग की साड़ी और पैर में पायल पहने थी। मांग में सिंदूर भरा हुआ था। थानाध्यक्ष रामनारायन राम ने बताया कि एक विवाहिता महिला का शव जिवनाथपुर रेलवे ट्रैक के पास बरामद हुआ है। पति से नाराज होकर मृतका ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।

Curry leaves:– 15 दिन लगातार करी पत्ता खा लिया तो उससे हमारे शरीर में जो होगा , उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

 

 

वरिष्ठ रिपोर्टर तारा त्रिपाठी, मिर्जापुर।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग