बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- विंध्याचल धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर हंगामा, पंडा समाज का विरोध प्रदर्शन

Mirzapur news :- विंध्याचल धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर हंगामा, पंडा समाज का विरोध प्रदर्शन

Mirzapur news :- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी] मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में रविवार को वीआईपी दर्शन को लेकर भारी विवाद हो गया। वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को लेकर पुलिस और पंडा समाज के बीच तीखी झड़प हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी ने वीआईपी दर्शन के दौरान पुलिस बल बुलाकर कार्रवाई की धमकी दी, जिससे नाराज पंडा समाज ने मंदिर परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पंडा समाज ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी….

घटना के बाद पंडा समाज ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार और वीआईपी दर्शन की परंपरा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।

Padma Awards 2025 :- बिहार के 7 महान विभूतियों को पद्म पुरस्कार 2025, शारदा सिन्हा, सुशील मोदी और किशोर कुणाल को मरणोपरांत सम्मान

हालात बिगड़ते देख एसडीएम सदर गुलाबचंद और सीओ लालगंज मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने पंडा समाज को शांत करने और विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत शुरू की।

अक्सर होता है विवाद….

विंध्याचल धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ गया कि प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर मंदिर में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय पंडा समाज ने प्रशासन से मांग की है कि वीआईपी दर्शन की परंपरा को पूरी तरह समाप्त किया जाए ताकि सभी भक्तों को समान रूप से दर्शन का अधिकार मिल सके।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग