Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- अहरौरा में अवैध पुलिया निर्माण पर बवाल, 4 दिन बाद भी सिंचाई विभाग निष्क्रिय, जनता में आक्रोश

Mirzapur News :- अहरौरा में अवैध पुलिया निर्माण पर बवाल, 4 दिन बाद भी सिंचाई विभाग निष्क्रिय, जनता में आक्रोश

Mirzapur News :- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पट्टी कला स्थित आनंदीपुर माइनर नहर पर एक प्लाटर द्वारा अवैध रूप से पुलिया का निर्माण कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि अपनी जमीन की कीमत बढ़ाने के उद्देश्य से प्लाटर ने नहर पर अवैध पुलिया का निर्माण कराया, जबकि उक्त स्थान से महज लगभग 30 मीटर की दूरी पर पहले से ही एक पुरानी पुलिया मौजूद है। इतना ही नहीं, प्लाटर की जमीन तक पहुंचने के लिए पहले से दो मुख्य रास्ते भी उपलब्ध हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व में इस अवैध पुलिया को ध्वस्त किया गया था, लेकिन प्लाटर ने दोबारा निर्माण करा लिया। पुनर्निर्माण हुए चार दिन बीत जाने के बावजूद सिंचाई विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई या पुनः ध्वस्तीकरण नहीं किया गया है, जिससे किसानों, नगरवासियों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय पत्रकारों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के जेई ओम प्रकाश सिंह, एसडीओ ऋतुराज पांडे तथा एक्सियन मिर्जापुर को इस संबंध में दर्जनों फोन किए गए, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया। अधिकारियों की इस निष्क्रियता से विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और आमजन का विश्वास डगमगाता नजर आ रहा है।

किसानों का कहना है कि नहर पर अवैध निर्माण से जल प्रवाह प्रभावित हो सकता है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वहीं नगर की जनता चट्टी-चौराहों पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा कर रही है और जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रही है।
स्थानीय लोगों का स्पष्ट कहना है कि यदि सिंचाई विभाग को आमजन का विश्वास बनाए रखना है, तो संबंधित प्लाटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध पुलिया का तत्काल ध्वस्तीकरण कराया जाए।

Mirzapur News :- डीआईजी और जिलाधिकारी का जिला कारागार में औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग