बड़ी खबर
सचिन पायलट :- पंजाब के स्कूलों की जांच पर सियासी घमासान, सचिन पायलट ने CJP नेता सौरभ दास को दी चुनौती Mirzapur news :- मीरजापुर में युवक को जंगल में ले जाकर पीटने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार ISRO Alert: अक्टूबर से दिसंबर के बीच 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा ताकतवर होने का दावा; भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- छात्रों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया सम्मान

Mirzapur News :- छात्रों ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को किया सम्मान

Mirzapur News :- शिक्षाविद एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों ने शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर छात्रों ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

विद्यालयों में छात्रों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में केक काटा, उपहार भेंट किए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्रों द्वारा किए गए इस सम्मान से शिक्षकों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि “छात्र और शिक्षक का संबंध अत्यंत गहरा होता है। छात्र वही जीवन में सफलता प्राप्त करता है जो अपने गुरु का सम्मान करता है। शिक्षक कभी भी अपने विद्यार्थी को असफलता की ओर जाते हुए नहीं देखना चाहता, बल्कि उन्हें हमेशा ऊँचाइयों तक पहुँचते देखना चाहता है।”

शिक्षक दिवस के इस आयोजन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरणादायक विचार साझा किए गए और उनके योगदान को याद किया गया।

नगर पालिका इंटर कॉलेज, जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एसआरवीएस कॉलेज, लारेन्स ग्लोबल स्कूल, विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल सहित कई कोचिंग संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी शिक्षक दिवस की धूम देखी गई।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग