बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मां की ममता हुई शर्मसार, लेकिन इंसानियत बनी मिसाल

Mirzapur News :- मां की ममता हुई शर्मसार, लेकिन इंसानियत बनी मिसाल

Mirzapur News :- मां की ममता उस समय शर्मसार हो गई जब जन्म देने वाली किसी महिला ने अपने ही नवजात शिशु को शाल में लपेटकर दउरे में रखकर गरई नदी में बहा दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

शाम के समय जब हसौली और कर्जी गांव के बीच नदी किनारे से गुजर रही नीलम भारती की नजर बहते हुए उस दउरे पर पड़ी, तो उसमें रखा नवजात देख उनका हृदय द्रवित हो उठा। नीलम ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए नवजात को बाहर निकाला और अपने घर ले आईं।

घर पहुंचकर नीलम ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पति की सहमति मिलने पर दोनों ने मिलकर उस मासूम के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि नीलम भारती पहले से ही तीन बच्चों की मां हैं और रोज कमाने-खाने वाले परिवार से संबंध रखती हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद चौथे बच्चे की जिम्मेदारी लेना आसान नहीं था, लेकिन वास्तविक मां के ठुकराने के बाद नीलम ने असली मां की भूमिका निभाने का साहसिक निर्णय लेकर इंसानियत की मिसाल पेश की।

नीलम ने नवजात बच्ची को दूध पिलाकर उसकी जान बचाई। उनके इस दयालु कदम की पूरे गांव में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नीलम भारती ने साबित कर दिया कि मां वह नहीं जो जन्म देती है, बल्कि मां वह है जो बच्चों को अपनाकर उनका पालन-पोषण करती है।

मिर्जापुर में बिजली कटौती :- लगातार कई घंटे तक बिजली कटौती से जन जीवन अस्त-व्यस्त, उद्योग धंधे ठप्प, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, अधिकारी मस्त

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग