Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही

Mirzapur News :- प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, जनता समाजवादी पार्टी की ओर देख रही

Mirzapur News :- सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पटीहटा में उपनयन संस्कार समारोह में शिरकत की, 2027 में सपा की सरकार बनने का किया दावासमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अब जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर बनता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनना तय है, जिसे कोई रोक नहीं सकता।

वे शनिवार को सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय के पटीहटा स्थित आवास पर पहुंचे थे, जहां उनके पुत्र विराट उपाध्याय के उपनयन संस्कार के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसभा जैसे माहौल में बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि जातीय जनगणना की मांग समाजवादी पार्टी अरसे से करती आई है, और अब जब केंद्र इस पर विचार कर रही है, तो यह सपा की वैचारिक जीत है।

Mirzapur News

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस मौके पर मौजूद रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला महासचिव आदर्श यादव, आशीष यादव, प्रमोद केशरी, रामगोपाल बिंद, वंदना पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

करीब आधे घंटे तक समारोह में मौजूद रहने के बाद, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल अपने पचासों कारों के काफिले के साथ अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Mirzapur News :- मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत, पांच घायल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग