Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- अहरौरा बांध में डूबने से किशोर की मृत्यु, बुझा घर का एकलौता चिराग

Mirzapur news :- अहरौरा बांध में डूबने से किशोर की मृत्यु, बुझा घर का एकलौता चिराग

Mirzapur news :- थाना अहरौरा अन्तर्गत ग्राम श्रीरामपुर बेलखरा निवासी एक किशोर का अहरौरा बांध में स्नान करते समय डूब कर मृत्यु हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक किशोर सुबह लगभग 8 बजे अपने कुछ साथियों के साथ बांध पर नहाने गया था। वह बांध के फाटक संख्या 23 पर स्नान कर रहा था और अचानक गहराई में चला गया। फाटक का कुछ हिस्सा खुला होने के कारण उसका पैर उसी में फस गया जिससे वह ऊपर नहीं आ सका। थोड़ी देर में ही उसका दम घूटने से उसकी मृत्यु हो गई। किशोर को बाहर निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा ले जाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक सनी पटेल पुत्र शिवपूजन पटेल उम्र 17 वर्ष अपने माता पिता का एकलौता संतान था। उसके पिता तीन भाइयों में मझले भाई थे।सनी की मृत्यु से घर का एकलौता चिराग बुझ गया। आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण23वें फाटक का कुछ हिस्सा खुला छोड़ दिया गया था जिससे मृतक का पैर उसी में फस गया और वह ऊपर न आ सका जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सनी की मौत के बाद घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Chandragrahan 2025 : दोपहर में हुई दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती, ग्रहण के सूतक काल के चलते बदला समय 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग