Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- भाजपा के टीम गठन में वैश्य समाज की उपेक्षा से नाराज़गी, स्थानीय नेताओं पर उठे सवाल

Mirzapur news :- भाजपा के टीम गठन में वैश्य समाज की उपेक्षा से नाराज़गी, स्थानीय नेताओं पर उठे सवाल

Mirzapur news :- भारतीय जनता पार्टी की अहरौरा मंडल इकाई की नई कार्यसमिति के गठन ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। खासकर वैश्य समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। वैश्य समाज के अग्रहरि, जायसवाल, हलवाई और गुप्ता जैसे बड़े समुदायों को इस बार पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है, जबकि ये सभी लंबे समय से भाजपा के मजबूत समर्थक और परंपरागत वोटर माने जाते हैं।

Kesh Art Intensive Hair Oil for 2X Faster Hair Growth & Reduce Hair Fall by myUpchar Ayurveda

Powered by myUpchar

 

अहरौरा जैसे नगर क्षेत्र में वैश्य समाज की जनसंख्या काफी अधिक है और इस समाज ने भाजपा को हर मुश्किल दौर में मजबूती से समर्थन दिया है। लेकिन इस बार की टीम में एक भी पद वैश्य समाज को न मिलने से युवाओं और बुद्धिजीवियों में गहरा आक्रोश है। वैश्य समाज के लोगों का कहना है कि जब पार्टी को समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब भी उन्होंने भाजपा का साथ नहीं छोड़ा, लेकिन आज जब टीम में जगह देने की बारी आई तो उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया।

Brightening cream for Dark Neck, Underarm, Joints, Inner Thighs and Sensitive areas by myUpchar

Powered by myUpchar

 

नगर पालिका के भाजपा सभासद आशीष अग्रहरि ने इस मुद्दे को खुलकर उठाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा देने वाली पार्टी के इस कदम से समाज के मन में गहरा असंतोष है। उनका कहना है कि मंडल अध्यक्ष ने जानबूझकर वैश्य समाज को टीम से दूर रखा ताकि संगठन कमजोर हो जाए।

सभासद ने मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने संगठन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाईं। टीम गठन में शक्ति केंद्रों की मर्यादा को नजरअंदाज करते हुए अपने खास लोगों को पद बांटे गए। संगठन का निर्देश था कि एक शक्ति केंद्र से दो से ज्यादा पदाधिकारी नहीं बनाए जाएंगे, लेकिन यहां तो कुछ शक्ति केंद्रों से तीन से चार लोगों को पदाधिकारी बना दिया गया है।

उदाहरण के तौर पर जयहिंद विद्या मंदिर शक्ति केंद्र से चार पदाधिकारी बनाए गए हैं, जिसमें स्वयं मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर और उनके नजदीकी लोग शामिल हैं। गोला शक्ति केंद्र और नगर पालिका इंटर कॉलेज से भी तीन-तीन पदाधिकारी चुने गए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम से वैश्य समाज के नेताओं का कहना है कि भाजपा का यह फैसला संगठन की जड़ें कमजोर करेगा और इसका सीधा असर आने वाले चुनावों में दिखेगा। सभासद आशीष अग्रहरि और सीता जायसवाल ने क्षेत्रीय विधायक, जिलाध्यक्ष और काशी क्षेत्र अध्यक्ष से मांग की है कि मंडल अध्यक्ष को रोका जाए और समाज को अपमानित करने वाली इस नीति पर तुरंत रोक लगाई जाए।

Madhurodh Sugar Capsule For Manage Blood Sugar Level by myUpchar Ayurveda

Powered by myUpchar

 

अगर जल्द ही इस मुद्दे को सुलझाया नहीं गया तो वैश्य समाज का गुस्सा पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि संगठन उन्हीं कार्यकर्ताओं मजबूत बनता है जो हर समय साथ खड़े रहते हैं और अगर उन्हीं को अनदेखा किया जाएगा तो संगठन की नींव हिलना तय है।

Read this news also :- Sheohar News :- राजद नेता नवनीत कुमार झा ने लालू यादव के जन्मदिन पर समाज के वंचित वर्गों को कराया भोजन, सेवा और सद्भावना का दिया संदेश

Medarodh Fat Burner Capsules by myUpchar Ayurveda

Powered by myUpchar

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग