बड़ी खबर
Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड? Dhurandhar The Revenge :- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी पर धमाका! सुपरहिट फिल्म आ रही जियोहॉटस्टार पर GT vs MI Live Score :- तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक! हार्दिक पांड्या संग जोरदार साझेदारी, जानिए फुल स्कोर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मीरजापुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Mirzapur News :- मीरजापुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Mirzapur News :- मीरजापुर जनपद में 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाले प्रथम चरण के स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या, छानबे विधायक रिंकी कोल एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विगत सत्र में सर्वाधिक नामांकन करने वाले 10 विद्यालयों तथा निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले 375 विद्यालयों में से चयनित 100 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर से कम्पोजिट विद्यालय पंडित मदन मोहन मालवीय फतहा एवं प्राथमिक पाठशाला बृज किशोर नगर पालिका परिषद के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर हुआ।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि विद्यालय खुलने पर बच्चों और शिक्षकों दोनों में उत्साह का माहौल रहता है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षकों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि यह अभियान केंद्र और प्रदेश सरकार की उस सोच का हिस्सा है, जिसके तहत हर बच्चा स्कूल जाकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करे और देश-प्रदेश का नाम रोशन करे।

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शिक्षा के क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि अब विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शिक्षा का स्तर दोनों बेहतर हुआ है।
मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, जिन्हें सही दिशा में शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं छानबे विधायक रिंकी कोल ने अभियान के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा कि हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना ही इस पहल का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी सहित अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Mirzapur Road Accident:- मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन सदस्यों की मौके पर मौत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग