Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur Road Accident:- मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन सदस्यों की मौके पर मौत

Mirzapur Road Accident:- मिर्जापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन सदस्यों की मौके पर मौत

Mirzapur Road Accident  :-  31 मार्च 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोशनहर हाइवे के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर (संख्या UP65LT8115) ने मोटरसाइकिल (संख्या UP63Y5203) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
वेदवती (पत्नी अशोक कुमार बिन्द, उम्र करीब 28 वर्ष)
अनुराग (पुत्र चन्द्रवती बिन्द, उम्र करीब 19 वर्ष)
अनमोल बिन्द (पुत्र अशोक कुमार, उम्र करीब 5 वर्ष)
तीनों निवासी ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर), थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर के रहने वाले थे।

सूचना मिलते ही थाना फोर्स, उप जिलाधिकारी मड़िहान और क्षेत्राधिकारी मड़िहान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार के सदस्यों से वार्ता कर रहे हैं। शीघ्र ही प्रार्थना पत्र प्राप्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

यह हादसा हाइवे पर लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ प्रतीत होता है। स्थानीय लोग सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और हाइवे पर सख्त निगरानी की मांग कर रहे हैं।

Chunar News:- चुनार में साहित्यकारों का सम्मान: ‘दैनिक देश पथ’ ने दी विद्वानों को खास पहचान

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग