बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानी को मिला सम्मान, टूटा बोर्ड फिर हुआ स्थापित

Mirzapur news :- आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता सेनानी को मिला सम्मान, टूटा बोर्ड फिर हुआ स्थापित

Mirzapur news :- आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मिर्जापुर जनपद के गौरव, प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित विजयानंद मिश्र को सम्मान वापस मिला। वर्षों से उपेक्षित स्थिति में पड़ी खैरा-सीखड़ लिंक रोड पर उनके नाम का मार्ग संकेतक बोर्ड अब पुनः स्थापित कर दिया गया है।

📍 जीर्णोद्धार के समय हटाया गया था बोर्ड

यह मार्ग पंडित विजयानंद मिश्र के पैतृक गांव सीखड़ को जोड़ता है। इस रोड पर पहले उनके सम्मान में दोनों छोर—खैरा और सीखड़—पर बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन सड़क के जीर्णोद्धार के समय कार्यदायी संस्था द्वारा ये बोर्ड तोड़ दिए गए और पुनः नहीं लगाए गए। कई महीनों तक यह मुद्दा अनसुना रहा।

✍️ संपादक ने उठाई आवाज, प्रशासन ने लिया संज्ञान

वरिष्ठ संपादक राजीव कुमार ओझा ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए विंध्याचल मंडल के कमिश्नर श्री बालकृष्ण त्रिपाठी एवं एडिशनल कमिश्नर डॉ. विश्राम से भेंट कर पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान में पूर्ववत बोर्ड पुनः लगाए जाएं।

✅ प्रशासन की तत्परता से हुआ सम्मान बहाल

कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर ने इस मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित किया और स्वतंत्रता सेनानी पंडित विजयानंद मिश्र खैरा-सीखड़ मार्ग का संकेतक बोर्ड पुनः स्थापित कराया गया। ओझा ने प्रशासन की तत्परता और स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान को पुनः स्थापित करने हेतु कमिश्नर एवं एडिशनल कमिश्नर के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read this news also :- प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान: खण्ड शिक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग