Mirzapur News :- नगर पालिका परिषद अहरौरा के पूर्व अध्यक्ष दिलदार सोनकर का हृदय गति रुक जाने से बीती रात उनके आवास पर असामयिक निधन हो गया। लगभग 50 वर्षीय दिलदार सोनकर के निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके आवास पर शुभचिंतकों, चाहने वालों, नाते-रिश्तेदारों, पत्रकारों, राजनेताओं, पालिका कर्मियों और वर्तमान व पूर्व सभासदों का देर रात से ही तांता लगा रहा। शोक संतप्त परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हर व्यक्ति की आंखें नम थीं।
दिलदार सोनकर मृदुभाषी और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी होकर जनसेवा की मिसाल पेश की थी। वह लोगों की समस्याओं को सुनने और समाधान निकालने में हमेशा तत्पर रहते थे, यही वजह थी कि उनके प्रति लोगों में गहरी श्रद्धा और अपनापन था।
उनकी शव यात्रा उनके आवास से नगर के बाहर बाड़ूं बीर तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
पूर्व चेयरमैन गुलाब दास मौर्या, राजेन्द्र सोनकर, किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह, जिलापंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रमोद केशरी, नरेन्द्र मौर्य, आत्मा प्रसाद त्रिपाठी, गोपाल दास गुप्ता, राजबहादुर सिंह, बच्चा गुरु, मयंक जायसवाल, गुड्डू सोनकर, इकबाल बिहारी, मो. कलीम, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, हाफिज रोशन अली, एजाज अहमद, बनारसी पटेल, बाबू लाल पटेल आदि।
नगरवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान हो।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







