Mirzapur News :- अहरौरा, विकास खंड जमालपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख और ग्राम चौकिया निवासी अभिमन्यु सिंह का बुधवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 80 वर्षीय अभिमन्यु सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में वाराणसी के ओरियान अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के सभी प्रयास विफल रहे और उन्होंने अंतिम सांस ली।
बुधवार देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चौकिया लाया गया, जहां सुबह होते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। ब्लॉक मुख्यालय पर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए लाया गया, जहां पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू समेत अन्य लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद फूल-मालाओं से सजी एक खुली जीप में उनका पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा पर निकला, जिसमें लंबा काफिला शामिल रहा। अंतिम संस्कार वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर किया गया।
अभिमन्यु सिंह लगातार दो बार जमालपुर के ब्लाक प्रमुख रहे थे और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनता के बीच एक मजबूत पकड़ और विश्वास कायम किया था। वह राजनीति के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
उन्होंने अपने पीछे दो पुत्र – संजय सिंह और संतोष सिंह को छोड़ा है।
उनके निधन पर ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह, बीडीओ रक्षिता सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्याशंकर यादव, अधिवक्ता नागेश कुमार सिंह, बृजमोहन, भरत सिंह, आनंद कुमार सिंह, श्रीपति सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान गुड्डू सिंह, पुनीत सिंह, राजकुमार पाण्डेय, सीतेश द्विवेदी, विनोद कुमार, रविशरण गुप्ता, चन्द्रभान सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें समाजसेवा और जनकल्याण में समर्पित एक कर्मठ नेता बताया।
Noida News:- नोएडा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक्टिव मरीजों की संख्या 138 पहुंची
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







